High Protein Fat Loss Meal (75g Protein) | आसान, सस्ता और असरदार

high protein weight loss meal india

high protein meal for weight loss india: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं लेकिन बार-बार भूख लगती है, कमजोरी महसूस होती है या diet follow नहीं हो पाती… तो इसका एक ही समाधान है — High Protein Diet 💪

आज हम आपके साथ अपनी एक ऐसी simple और powerful recipe शेयर कर रहे हैं, जिसे मैंने अपनी weight loss journey के दौरान बार-बार खाया… और जिसने मुझे fat loss के साथ-साथ strength भी दी 🔥

👉 इस meal में लगभग 75g protein है
👉 बहुत filling है (लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी)
👉 और सबसे अच्छी बात — घर में आसानी से बना सकते हैं


🥣 इस High Protein Meal में क्या-क्या है?

इस recipe में मैंने बहुत ही basic और सस्ते ingredients का इस्तेमाल किया है: जो आपको अपने किचन में मिल जएंगे

✔️ 100g Soya Chunks
✔️ 100g Moong Dal
✔️ 50g Patta Gobhi (पत्ता गोभी)
✔️ थोड़ा सा Pyaz (प्याज)
✔️ थोड़ा सा Tamatar (टमाटर)
✔️ 1 चम्मच Desi Ghee , नमक, मिर्च, हल्दी, जीरा

ये सभी चीजें आपको आसानी से अपने घर या local market में मिल जाएंगी 💯


🔥 इस Meal की खासियत (Why This Meal Works)

👉 1. High Protein (Fat Loss का सबसे बड़ा हथियार)
Protein आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखता है और body fat को तेजी से कम करने में मदद करता है

👉 2. Muscle Loss नहीं होने देता
Weight loss के दौरान अक्सर muscle loss होता है, लेकिन यह meal आपकी muscles को बचाता है 💪

👉 3. Cravings Control करता है
जब आपका पेट भरा रहता है, तो आपको बार-बार कुछ खाने का मन नहीं करता

👉 4. Budget Friendly Diet
कोई expensive चीज़ नहीं — simple desi खाना, लेकिन powerful result 🔥

👉 5. Energy पूरे दिन बनी रहती है
Moong dal + soya combo आपको steady energy देता है

🍳 बनाने की आसान विधि (Step by Step Recipe)

इस meal को बनाना बहुत आसान है —

Step 1:

सबसे पहले soya chunks को गर्म पानी में 5–10 मिनट भिगो दें

Step 2:

Moong dal को धोकर 10–15 मिनट के लिए भिगो लें

Step 3:

अब एक कुकर लें और उसमें 1 चम्मच desi ghee डालें

Step 4:

थोड़ा सा जीरा डालें और हल्का ब्राउन होने तक पकाएं

Step 5:

उसमें प्याज डालकर हल्का सा भून लें और चुटकी भर हेल्दी डलें।

Step 6:

अब टमाटर डालें और soft होने तक पकाएं

Step 7:

अब moong dal और soya chunks डालें

Step 8:

साथ में पत्ता गोभी डालें और अच्छे से mix करें और स्वाद अनुसार नमक डालें

Step 9:

थोड़ा पानी डालकर 10–15 मिनट तक पकने दें

👉 बस आपका high protein meal तैयार है 🔥


📊 Nutrition (Approx)

👉 Calories: ~780–800 kcal
👉 Protein: ~75g

⚠️ ध्यान रखें: ये पूरे दिन का नहीं, बल्कि एक strong meal का nutrition है


🕒 इसे कब खाएं?

👉 Lunch में खा सकते हैं
👉 Post-workout meal के रूप में best है
👉 Dinner में भी खा सकते हैं (quantity adjust करें)


❌ किन लोगों को ध्यान रखना चाहिए?

👉 अगर आपको kidney issues हैं — doctor से सलाह लें
👉 बहुत ज्यादा protein एकदम से शुरू न करें
👉 पानी ज्यादा पिएं (high protein diet में जरूरी है)

❤️ मेरी personal advice

मैंने अपनी 90 days weight loss journey में यही सीखा है —
👉 complicated diet नहीं…
👉 simple और consistent खाना ही result देता है 💯

अगर आप रोज़ ऐसा clean और protein rich खाना शुरू कर देते हो…
तो आपको खुद फर्क दिखने लगेगा 🔥


🚀 Conclusion

Weight loss के लिए आपको fancy diet की जरूरत नहीं है
आपको जरूरत है —

✔️ सही knowledge
✔️ consistency
✔️ और simple desi meals

ये recipe आपकी journey को आसान बना सकती है 💪

Related Weight Loss Recipes

➡️Besan Chilla Recipe

➡️Moong Dal Chilla Recipe

More Healthy Recipes

✅Vegetable Upma Recipe

✅Sprouts Salad Recipe

You May Also Like

Lemon Water Recipe

Jeera Water Recipe

Ajwain Water Recipe

देखिए कैसे हमारे members ने घर पर रहकर अपना वजन कम किया और अपना confidence वापस पाया।

💚 क्या आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं?

अभी WhatsApp पर Message करें👇

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top