Moong Dal Chilla Recipe for Weight Loss: हाई प्रोटीन नाश्ता जो पेट भी भरे और वजन भी कम करने में मदद करे

Healthy Moong Dal Chilla Recipe for Weight Loss with Green Chutney
High protein moong dal chilla served with fresh mint coriander chutney.

Moong Dal Chilla Recipe: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और ऐसा नाश्ता ढूंढ रहे हैं जो पोहा से ज्यादा प्रोटीन वाला, बेसन चिल्ले जितना स्वादिष्ट और लंबे समय तक पेट भरा रखने वाला हो, तो मूंग दाल चिल्ला आपके लिए एक शानदार विकल्प है।

मेरी 90 Days Weight Loss Journey के दौरान जब मुझे सुबह जल्दी भूख लगती थी या दिनभर ज्यादा एनर्जी चाहिए होती थी, तब मैं अक्सर मूंग दाल चिल्ला बनाती था। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें अलग से बेसन मिलाने की जरूरत नहीं होती। केवल मूंग दाल, कुछ सब्जियां और थोड़ा सा मसाला डालकर एक शानदार हाई-प्रोटीन नाश्ता तैयार हो जाता है।

कई लोग सोचते हैं कि मूंग दाल चिल्ला बनाना मुश्किल है क्योंकि दाल भिगोनी पड़ती है। लेकिन सच कहूं तो रात को 2 मिनट का काम है और सुबह 15 मिनट में पूरा नाश्ता तैयार हो जाता है। इतना तो आप कर ही सकते हैं ।

इस पोस्ट में मैं आपको वही तरीका बताऊंगी जो घर पर आसानी से किया जा सकता है और जिस तरीके से मैनें किया है।


मूंग दाल चिल्ला वजन घटाने के लिए अच्छा क्यों है?

मूंग दाल को भारत की सबसे हल्की और आसानी से पचने वाली दालों में माना जाता है। और आसानी से हर घर में मिल भी जाएगी।

वजन घटाने में इसके फायदे

✅ प्रोटीन से भरपूर

✅ लंबे समय तक पेट भरा रखता है

✅ बार-बार भूख नहीं लगने देता

✅ पाचन के लिए अच्छा

✅ कम तेल में तैयार हो जाता है

✅ सुबह की एनर्जी बढ़ाता है

यही कारण है कि कई डाइटीशियन और फिटनेस एक्सपर्ट भी मूंग दाल चिल्ला खाने की सलाह देते हैं।


1 व्यक्ति के लिए सामग्री

मुख्य सामग्री

  • 1/2 कप पीली मूंग दाल (लगभग 60 ग्राम)
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया
  • 1/4 चम्मच हल्दी
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत अनुसार पानी

अतिरिक्त सब्जियां जो आप मिला सकते हैं

अगर आप चिल्ले को और ज्यादा पौष्टिक बनाना चाहते हैं तो इनमें से कोई भी सब्जी मिला सकते हैं:

सबसे अच्छे विकल्प

  • गाजर
  • पालक
  • पत्ता गोभी
  • शिमला मिर्च
  • मेथी
  • टमाटर
  • लौकी

जितनी ज्यादा सब्जियां डालेंगे उतना ज्यादा फाइबर मिलेगा।


मूंग दाल कितनी देर भिगोनी चाहिए?

यह सबसे जरूरी सवाल है।

आदर्श समय

6 से 8 घंटे

या

रात भर

भिगोना सबसे अच्छा रहता है।


अगर जल्दी हो तो?

अगर सुबह ही बनाने का मन हो गया है तो:

गुनगुने पानी में

3 से 4 घंटे

भिगोकर भी बना सकते हैं।

लेकिन रातभर भिगोई हुई दाल ज्यादा मुलायम और स्वादिष्ट चिल्ला बनाती है।


बैटर (घोल) कैसा होना चाहिए?

कई लोगों का चिल्ला टूट जाता है क्योंकि बैटर सही नहीं बनता।

सही बैटर

  • न बहुत पतला
  • न बहुत गाढ़ा

जब मिक्सर से पीसें तो बैटर डोसे के घोल जैसा होना चाहिए।

चम्मच से गिराने पर लगातार बहना चाहिए लेकिन पानी जैसा नहीं होना चाहिए।


चिल्ले का सही आकार कितना रखें?

मेरे अनुभव से:

सबसे अच्छा आकार

6 से 8 इंच

यानी मध्यम प्लेट जितना।

बहुत बड़ा चिल्ला पलटने में मुश्किल हो सकता है।

बहुत छोटा बनाने पर समय ज्यादा लगता है।


कौन सा तेल इस्तेमाल करें?

मेरी 90 Days Weight Loss Journey में मैंने मुख्य रूप से:

देसी घी

और

सरसों का तेल

का इस्तेमाल किया था।

आज भी मैं इन्हीं दोनों को प्राथमिकता देता हूं।


कितना तेल लगाएं?

पूरे चिल्ले के लिए:

1 छोटा चम्मच

घी या सरसों का तेल पर्याप्त होता है।


बिना नॉनस्टिक तवे के कैसे बनाएं?

बहुत लोग सोचते हैं कि मूंग दाल चिल्ला केवल नॉनस्टिक तवे पर बन सकता है।

ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर आप एक बार एक चमच घी या तेल पूरे तबे पर फैलाकर लगाते हैं तो आसानी से 2-3 चीले बन जाते हैं।

मेरे पास भी लंबे समय तक नॉनस्टिक तवा नहीं था।

मैं साधारण लोहे के तवे पर चिल्ले बनाती था एक बार आप बनाने की कोशिशि तो करो।


लोहे के तवे पर चिल्ला बनाने का तरीका

Step 1

तवा अच्छी तरह गर्म करें।

Step 2

हल्का सा तेल लगाएं।

Step 3

थोड़ा पानी छिड़कें।

Step 4

कपड़े से साफ कर दें।

अब तवा चिल्ले के लिए तैयार है।


मूंग दाल चिल्ला बनाने की पूरी विधि

Step 1

भीगी हुई दाल का पानी निकाल दें।


Step 2

मिक्सर में डालें:

  • मूंग दाल
  • हरी मिर्च
  • थोड़ा पानी

अब बारीक पीस लें।


Step 3

बैटर को एक बाउल में निकालें।

अब इसमें डालें:

  • प्याज
  • हरा धनिया
  • हल्दी
  • नमक
  • सब्जियां (अगर डालनी हों)

Step 4

तवा गर्म करें।

हल्का सा घी या सरसों का तेल लगाएं।


Step 5

एक करछी बैटर तवे पर डालें।

गोल-गोल फैलाएं।


Step 6

ऊपर से कुछ बूंदें घी या तेल की डालें।


Step 7

2-3 मिनट बाद पलट दें।

दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेक लें।


Step 8

गरमागरम चिल्ला चटनी के साथ परोसें।


सबसे आसान पुदीना-धनिया चटनी

मूंग दाल चिल्ले के साथ यह चटनी कमाल लगती है।

सामग्री

  • 1 मुट्ठी हरा धनिया
  • 10-15 पुदीने की पत्तियां
  • 2 लहसुन की कलियां
  • 1 हरी मिर्च
  • नमक
  • नींबू रस

बनाने की विधि

सब चीजें मिक्सर में डालें।

पीस लें।

बस चटनी तैयार है।

कोई तेल नहीं।

कोई झंझट नहीं।


मूंग दाल चिल्ला में प्रोटीन और बढ़ाना चाहते हैं?

इनमें से कोई चीज मिला सकते हैं:

विकल्प

  • पनीर
  • टोफू
  • सोया ग्रेन्यूल्स
  • अंकुरित मूंग

इससे चिल्ला और ज्यादा पेट भरने वाला बन जाता है।


वजन घटाने के लिए कितने चिल्ले खाने चाहिए?

महिलाओं के लिए

2 मध्यम आकार के चिल्ले

पुरुषों के लिए

3 मध्यम आकार के चिल्ले


मूंग दाल चिल्ला की कैलोरी

लगभग 2 मध्यम आकार के चिल्ले

पोषक तत्वमात्रा
कैलोरी220-260
प्रोटीन12-15 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट28-32 ग्राम
फैट4-6 ग्राम
फाइबर6-8 ग्राम

यह आंकड़े इस्तेमाल की गई सामग्री के अनुसार थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकते हैं।


वजन घटाने वालों के लिए मेरी पसंदीदा प्लेट

मैं अक्सर यह कॉम्बिनेशन पसंद करती हूं:

✔ 2 मूंग दाल चिल्ले

✔ पुदीना-धनिया चटनी

✔ खीरा

✔ टमाटर

✔ 1 कप ग्रीन टी

इससे पेट भी भरता है और कैलोरी भी कंट्रोल रहती है।


लोग कौन सी गलतियां करते हैं?

1. बहुत ज्यादा तेल डालना

कम तेल में भी चिल्ला शानदार बनता है।

2. बैटर बहुत पतला करना

इससे चिल्ला टूट सकता है।

3. दाल कम भिगोना

बैटर स्मूद नहीं बनेगा।

4. बहुत बड़ा चिल्ला बनाना

मध्यम आकार सबसे अच्छा रहता है।

5. साथ में सॉस खाना

मार्केट वाली सॉस में चीनी ज्यादा हो सकती है।


मेरी 90 Days Weight Loss Journey से एक सीख ❤️

जब मैंने वजन कम करना शुरू किया था तब मैंने कोई महंगे सप्लीमेंट या फैन्सी डाइट नहीं अपनाई थी।

मैंने घर की साधारण चीजों पर भरोसा किया।

मूंग दाल चिल्ला , पोहा, सलाद, दाल, सब्जियां और रोज़ाना चलना — यही मेरी दिनचर्या का हिस्सा थे।

वजन कम करने के लिए जरूरी नहीं कि आप महंगा खाना खाएं। जरूरी यह है कि आप रोज़ सही चुनाव करें।

अगर आपका लक्ष्य वजन घटाने के साथ-साथ प्रोटीन बढ़ाना भी है, तो हमारा High Protein Fat Loss Meal (75g Protein) प्लान भी पढ़ें, जिसमें पूरे दिन का सस्ता और आसान हाई-प्रोटीन भोजन बताया गया है।


निष्कर्ष

मूंग दाल चिल्ला वजन घटाने वालों के लिए सबसे बेहतरीन भारतीय नाश्तों में से एक है। यह हाई प्रोटीन, पेट भरने वाला, स्वादिष्ट और बनाने में आसान है। अगर आप इसे कम तेल, ताजी सब्जियों और घर की बनी पुदीना-धनिया चटनी के साथ खाते हैं, तो यह आपकी Weight Loss Journey को और आसान बना सकता है।

क्या आपने कभी मूंग दाल चिल्ला खाया है? आप इसमें कौन सी सब्जियां डालना पसंद करते हैं? नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

Related Weight Loss Recipes

➡️Besan Chilla Recipe

More Healthy Recipes

✅Vegetable Upma Recipe

✅Sprouts Salad Recipe

✅Sprouts Salad Recipe

You May Also Like

Lemon Water Recipe

Jeera Water Recipe

Ajwain Water Recipe

देखिए कैसे हमारे members ने घर पर रहकर अपना वजन कम किया और अपना confidence वापस पाया।

💚 क्या आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं?

अभी WhatsApp पर Message करें👇

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top